Ballia News: बलिया में युवक-युवती ने किया सुसाइड का प्रयास, प्रेम संबंध की चर्चा तेज

Ballia News। मनियर थाना क्षेत्र के कस्बा मनियर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने-अपने घरों में आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के पीछे की वजह भले ही स्पष्ट न हो, लेकिन इलाके में प्रेम संबंध को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

एक ही दिन, दो सुसाइड के प्रयास

सूत्रों के मुताबिक, 25 वर्षीय युवक को सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे परिजन गंभीर हालत में पीएचसी मनियर लेकर पहुंचे। डॉक्टर उसका इलाज कर ही रहे थे कि दोपहर 12:10 बजे एक 18 वर्षीय युवती को भी गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।

यह भी पढ़े - घाघरा किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पहचान को लेकर संशय

हालत गंभीर होने के कारण दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रेम प्रसंग की चर्चाएं जोरों पर

इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। प्रेम संबंध को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस को नहीं मिली कोई सूचना

इस मामले में जब मनियर थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक थाने पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.