उभांव पुलिस को सफलता, एससी/एसटी एक्ट व बीएनएस मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, उभांव थाना में धारा 137(2), 87 बीएनएस तथा 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़े - नौ मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में उभांव थाना पुलिस चौकिया मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुन्डैल ढाला के पास से अतहर पुत्र निजामुद्दीन निवासी पिपरौली बड़ागांव, थाना उभांव, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: ड्यूटी वाले शिक्षकों को BSA का अलर्ट, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई होमगार्ड भर्ती परीक्षा: ड्यूटी वाले शिक्षकों को BSA का अलर्ट, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के...
एनएच-31 पर सड़क हादसा: चारपहिया वाहन की टक्कर से महिला बैंककर्मी घायल, वाराणसी रेफर
बलिया में ‘टॉवर वाला प्रेम’ फिर चढ़ा परवान, शादी की जिद में युवक 80 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़ा
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया में तैयारी तेज, 15 केंद्रों पर 38 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उभांव पुलिस को सफलता, एससी/एसटी एक्ट व बीएनएस मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.