- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : मजाक में हुआ विवाद हिंसक, युवक की पिटाई कर तोड़ा पैर, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : मजाक में हुआ विवाद हिंसक, युवक की पिटाई कर तोड़ा पैर, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में मजाक और ठिठोली के दौरान हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसका पैर तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुरेन्द्र ने इस हरकत का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राहुल यादव, अमृतेश यादव, बृशांकराज यादव, कृपाशंकर यादव और समशेर यादव ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। मारपीट में सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
