बलिया में नाली पर गिरने से व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। निर्माणाधीन सड़क किनारे बनी पक्की नाली पर सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, राघोपुर गांव निवासी अशोक राजभर (49) शौच के लिए घर से बाहर गए थे। वापस लौटते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे करीब डेढ़ फीट नीचे बनी पक्की नाली पर सिर के बल गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़े - Ballia News : पेड़ पर लकड़ी काटने चढ़े बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.