Ballia News: बलिया में सर्वर बना किसानों के पंजीकरण में बाधा

बैरिया, बलिया: सर्वर की खराबी ने किसानों के लिए फार्मर पंजीकरण को मुश्किल बना दिया है। लगभग एक महीने के प्रयास के बाद भी केवल 18 प्रतिशत पंजीकरण ही हो पाया है। बैरिया तहसील क्षेत्र में कुल 47,000 किसानों का पंजीकरण होना है, लेकिन अब तक सिर्फ 9,000 किसान ही रजिस्टर हो सके हैं। यदि यह स्थिति बनी रही तो बड़ी संख्या में किसान किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया वर्ष 2024 के अंतिम सप्ताह में शुरू हुई थी, लेकिन सर्वर और मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं के चलते रजिस्ट्रेशन का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ सका। किसानों ने आरोप लगाया है कि लेखपाल इस कार्य के प्रति लापरवाह हैं। बैरिया के किसान राजकुमार सिंह, रामपुर के ददन पांडे, दिनेश पांडे, दलन छपरा के विद्यासागर यादव, श्रीपतिपुर के पीयूष सिंह, और धतूरी टोला के शंकर सिंह का कहना है कि लेखपाल पंजीकरण में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़े - मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

किसान बताते हैं कि वे अपना काम छोड़कर तहसील में दिनभर बैठते हैं, लेकिन लेखपाल उनकी मदद नहीं करते। अंत में उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि किसी जन सेवा केंद्र से पंजीकरण करवा लें। आरोप यह भी है कि अधिकांश लेखपाल अपना कार्य अपने मोहर्रिरों के हवाले कर देते हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी तक जारी रहेगी, जिसके बाद यह बंद हो जाएगी। इस स्थिति में हजारों किसान पंजीकरण से वंचित रह सकते हैं और उन्हें किसान सम्मान निधि या अन्य सरकारी लाभ नहीं मिल पाएंगे।

तहसीलदार का आश्वासन

इस मामले में तहसीलदार बैरिया सुदर्शन कुमार ने बताया कि अब तक 9,000 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। शेष किसानों के लिए अभियान चलाया जाएगा, और 31 जनवरी तक सभी पंजीकरण पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि कोई भी किसान पंजीकरण से वंचित नहीं रहेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.