बलिया में नवागत औषधि निरीक्षक का BCDA ने किया स्वागत

बलिया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में नवागत औषधि निरीक्षक (अतिरिक्त प्रभार) रजत पाण्डेय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर औषधि निरीक्षक रजत पाण्डेय ने दवा व्यापार से जुड़ी वैधानिक प्रक्रियाओं, नियमों तथा आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि औषधि अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित मानकों का पालन करना व्यापारियों और उपभोक्ताओं—दोनों के हित में है।

यह भी पढ़े - बलिया में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या, सड़क जाम कर ग्रामीणों का विरोध

बैठक के दौरान केमिस्ट व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर औषधि निरीक्षक ने सकारात्मक संवाद का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में कार्यालय बाबू पीयूष सिंह सहित नीरज पाण्डेय, बब्बन यादव, अनिल त्रिपाठी, संदीप अग्रवाल, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, वरुण तिवारी, लाल बहादुर वर्मा, संजय दूबे, मनोज कुमार श्रीवास्तव और विशाल सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.