Ballia News: बलिया डबल मर्डर केस, चर्चित चाचा-भतीजा हत्याकांड में महिला गिरफ्तार

Ballia News: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में सिकंदरपुर थाना पुलिस को खरीद गांव में हुए चर्चित चाचा-भतीजा हत्याकांड के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित अभियुक्ता मीना देवी (पत्नी रामजीत यादव, निवासी खरीद, थाना सिकंदरपुर, बलिया) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

मीना देवी को विभिन्न धाराओं – 103 (1), 191 (2), 191 (3), 190, 109, 115 (2), 352, 351 (2), 333, 3(5), 61 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन: 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, थ्री-लेयर जांच के बाद मिला प्रवेश

गौरतलब है कि बीते बुधवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया था। इस हमले में चार लोग घायल हुए थे, जिनमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। इस डबल मर्डर केस के बाद बलिया पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मीना देवी पहले भी धारा 115 (2), 352, 351 (2), 191 (2), 110, 125 बीएनएस में वांछित थी। हत्याकांड के सिलसिले में अब तक 10 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पांडेय, महिला उप निरीक्षक मधु शर्मा, हेड कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल अंकित यादव शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: नरही हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना Ballia News: नरही हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना
बलिया। नरही थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुए चर्चित हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला...
Agra News: आगरा में हिरासत में महिला से मारपीट के आरोप में चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
Ballia News: अखिलेश यादव की बेटी को लेकर अभद्र पोस्ट शेयर करने पर बलिया में एफआईआर, सपा नेताओं में आक्रोश
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया पश्चिमी कमान का दौरा, परिचालन तैयारियों की समीक्षा कर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
चंदौली में स्कूल के क्लासरूम में छात्र की चाकू मारकर हत्या, साथी छात्र गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.