- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बारात में विवाद के बाद युवक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में पसरा मातम
Ballia News : बारात में विवाद के बाद युवक का शव फंदे से लटका मिला, गांव में पसरा मातम
On
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार गांव में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़े - Ballia News: करिहरा में 22 जून से होगी संगीतमय रामकथा, विधायक केतकी सिंह ने किया भूमि पूजन
घटना की सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
उभांव इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
खबरें और भी हैं
Latest News
15 Jun 2026 22:20:06
बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार गांव में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
