Ballia News : बकाया पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई, एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बाजार रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार की शाम बकाया पैसे मांगना एक चाय-गुटखा दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि कार सवार दबंगों ने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी मीना देवी के पुत्र पिंटू पटेल की हनुमान मंदिर के पास चाय-गुटखा की दुकान है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शाम करीब चार बजे गोड़धप्पा निवासी दीपक तिवारी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से दुकान पर पहुंचा।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना

आरोप है कि तीनों ने दुकान से खाने-पीने का सामान लिया। जब पिंटू ने सामान के पैसे मांगे तो आरोपित भड़क गए और उसे सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। हमले में पिंटू के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर मौके पर बेहोश हो गया।

घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पूर्व विधायक जगदीश सिंह...
Ballia News : प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सुरहाताल को बताया जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि
Ballia News : पेड़ पर लकड़ी काटने चढ़े बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Ballia News : मजाक में हुआ विवाद हिंसक, युवक की पिटाई कर तोड़ा पैर, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : बकाया पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई, एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.