Ballia News : पेड़ पर लकड़ी काटने चढ़े बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहे एक बुजुर्ग की हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार अधिसिझुआ गांव निवासी रिखम सिंह (66) शनिवार शाम पेड़ पर लकड़ी तोड़ने के लिए चढ़े थे। पेड़ के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और संतुलन बिगड़ने से सिर के बल नीचे गिर पड़े।

यह भी पढ़े - Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रिखम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बलिया ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार देर रात रिखम सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पूर्व विधायक जगदीश सिंह...
Ballia News : प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सुरहाताल को बताया जिले की ऐतिहासिक उपलब्धि
Ballia News : पेड़ पर लकड़ी काटने चढ़े बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Ballia News : मजाक में हुआ विवाद हिंसक, युवक की पिटाई कर तोड़ा पैर, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ballia News : बकाया पैसे मांगने पर दुकानदार की पिटाई, एक नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.