- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: करिहरा में 22 जून से होगी संगीतमय रामकथा, विधायक केतकी सिंह ने किया भूमि पूजन
Ballia News: करिहरा में 22 जून से होगी संगीतमय रामकथा, विधायक केतकी सिंह ने किया भूमि पूजन
बलिया। बांसडीह क्षेत्र के अमरनाथ मंदिर परिसर करिहरा, बेरुआरबारी में 22 जून से आयोजित होने वाली संगीतमय रामकथा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को कथा स्थल पर विधायक केतकी सिंह ने वैदिक रीति-विधान के साथ भूमि पूजन और हनुमान जी के ध्वज की स्थापना कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
भूमि पूजन के दौरान पूरा कथा स्थल भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर आस्था व्यक्त की।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 22 जून से प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय रामकथा का शुभारंभ होगा। कथा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और कथा स्थल पर लगातार तैयारियां चल रही हैं।
इस अवसर पर राकेश सिंह, विनोद सिंह, दीपक यादव, राजेश दुबे, विजय शंकर सिंह, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
