Firozabad Honor Killing : पिता ने बेटी की कुल्हाड़ी से की हत्या, बचाने आई मां भी गंभीर घायल

फिरोजाबाद: जिले के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में कथित ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेटी के आचरण से नाराज पिता ने 19 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका आगरा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के सोफीपुर नीलकंठ कॉलोनी निवासी राकेश राठौर ने रविवार रात अपनी बेटी मुस्कान (19) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए आगे आई उसकी मां पुष्पा देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़े - Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया।

बेटी के घर छोड़कर जाने से नाराज था पिता

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राकेश राठौर अपनी बेटी से नाराज था क्योंकि वह पहले किसी व्यक्ति के साथ घर छोड़कर चली गई थी। वापस आने के बाद परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। इसी नाराजगी में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी के बेटे अजय की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.