Meerut News: पूर्व फौजी ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

मेरठ: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मधुर एनक्लेव फेस-1 में रविवार देर रात घरेलू विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोप है कि एक पूर्व फौजी ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर कर दिए। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय अजय नैन ने अपनी पत्नी सरिता नैन पर गोली चलाई। फायरिंग में एक गोली सरिता के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - मेरठ में रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापेमारी, युवतियों से शराब परोसने का आरोप; संचालक समेत दो पर केस दर्ज

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मौके से आरोपी अजय नैन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दलित युवक की...
Meerut News: पूर्व फौजी ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावा मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर पलटवार, बाबरी मस्जिद चंदे का भी मांगा हिसाब
एक साल में स्माइल फाउंडेशन ने 20 लाख लोगों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं, 22 राज्यों में चल रहीं 143 परियोजनाएं
Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.