Bareilly News : एसएसपी अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन, कई दरोगाओं और इंस्पेक्टरों के तबादले

बरेली: जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के साथ कुछ निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र सिंह को थाना प्रेमनगर में इंस्पेक्टर अपराध बनाया गया है। वहीं मीरगंज से एसएसआई श्रीनिवास को थाना कैंट में नई तैनाती मिली है। उपनिरीक्षक पुनीत कुमार को थाना भुता से चौकी ढकिया डाम, शीशगढ़ भेजा गया है।

यह भी पढ़े - Bareilly News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब, पहली पाली के बाद सड़कों पर लगा जाम

उपनिरीक्षक रविराज पावड़िया को चौकी ढकिया डाम से चौकी चौराहा कोतवाली, राजेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन से जिला अस्पताल चौकी तथा सुदीप बघेल को चौकी शाहबाद, प्रेमनगर में तैनात किया गया है। आशीष कुमार को थाना सीबीगंज की जिम्मेदारी दी गई है। महिला उपनिरीक्षक अंजलि सिसौदिया को थाना भुता से महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारादरी भेजा गया है।

इसके अलावा गोविंद सिंह को बेवल बसंतपुर चौकी से थाना भुता और सुरेंद्र सिंह को थाना आंवला में नियुक्त किया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है।

इनमें अवनीश कुमार सिंह को थाना प्रेमनगर, उमेश चंद्र को थाना बहेड़ी, गजेंद्र सिंह को थाना सिरौली, भोजराज सिंह को थाना अलीगंज, ऋषिपाल और परमीत कुमार को थाना आंवला, जबकि रमेश कुमार सैनी एवं उमेश चंद को थाना बारादरी भेजा गया है।

इसके साथ ही महेश सिंह को थाना बहेड़ी, शंभूदयाल भार्गव को थाना फरीदपुर, रामकुमार शर्मा को थाना नवाबगंज, देवेश कुमार को थाना किला, जीत सिंह को थाना देवरनियां, यतेन्द्र पाल सिंह को थाना बिथरी चैनपुर, लोकेश कुमार को थाना बारादरी, तेजपाल सिंह को थाना बहेड़ी, आजाद सिंह को थाना क्योलड़िया, उपदेश कुमार को थाना मीरगंज तथा अमरेश कुमार को थाना देवरनियां में नई तैनाती दी गई है।

एसएसपी अनुराग आर्य की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.