Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, घटना कुंदरकी थाना क्षेत्र के छतरपुर खनुपुर गांव की है। गांव निवासी कल्लू का 22 वर्षीय पुत्र अंकित रविवार सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर वहां पहुंचे और बेहद करीब से उसकी गर्दन पर गोली मार दी।

गोली लगते ही अंकित जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद अंकित का दोस्त अजीत (21) भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिनदहाड़े फायरिंग से गांव में दहशत

ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों के डर से ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। आरोपियों के मौके से फरार होने के बाद परिजन और ग्रामीण घायल अजीत को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी Moradabad News : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल; मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दलित युवक की...
Meerut News: पूर्व फौजी ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावा मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर पलटवार, बाबरी मस्जिद चंदे का भी मांगा हिसाब
एक साल में स्माइल फाउंडेशन ने 20 लाख लोगों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं, 22 राज्यों में चल रहीं 143 परियोजनाएं
Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, दंपति की मौत
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.