डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के करची गांव में बुधवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, इस झड़प में एक पक्ष से सोढी पुत्र रामाशीष, गोलू पुत्र रामाशीष, धनु, सोनू और राजेश पुत्र कामता घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से राम अवध, लालजी और बृजेश सहित अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं।

यह भी पढ़े - काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पों से खेली जाएगी होली, रंगों के बजाय फूलों से होगा उत्सव

घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फेफना थानाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.