बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज

बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ ससुराल में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भुजैनी गांव निवासी रेनू प्रजापति पत्नी सर्वजीत प्रजापति उर्फ सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी 2026 की शाम करीब छह बजे वह अपने ससुराल भुजैनी पहुंची थी। उस समय उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही उसकी सास रामरती, मौसी सास चंदकला, ननद संध्या और देवर संजय, इंद्रजीत, सत्यानंद व सौरभ ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने गला दबाया, फींटा और डंडे से पीटा, बाल खींचे और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके दांत भी काट लिए गए। किसी तरह जान बचाकर रेनू ने 112, 1090 और 1076 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी और अपने पिता को घटना की जानकारी दी।

रेनू का कहना है कि जब उसके पिता उसे लेने आ रहे थे, तब रास्ते में देवरों ने उनकी गाड़ी रोककर दोबारा मारपीट करने का प्रयास किया, हालांकि वे किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर भीमपुरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2) और 351(3) के तहत सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच
मुंबई, 16अप्रैल, 2026 : क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने...
ऑफ-स्क्रीन दोस्ती, ऑन-स्क्रीन टकराव: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल कलाकारों ने करुणा पांडे और मुस्कान बामने के रिश्ते पर विचार साझा किए
त्यौहारों पर सोना खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिलेंगी ढेरों डिज़ाइन्स
एपैरल ग्रुप के ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.