Ballia News: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव गांव के पास रविवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के घर मातम पसर गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के कंचनपुर नरांव गांव निवासी नंदू चौहान (43) रविवार की देर शाम चिलकहर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शंकर जी मंदिर के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नंदू गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - बलिया : गुटका लाने से मना करने पर किशोर पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया, गांव में भी शोक की लहर है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.