बलिया : आग ने लूट ली परिवार की खुशियां... बिलख रहे सभी

बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगापुर तेलिया टोक निवासी सविता देवी पत्नी गणेश यादव के घर में शनिवार की रात अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया, पर घर में रखा घर गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना से पूरा परिवार बिलख रहा है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि अब क्या करे।

IMG-20240331-WA0011

यह भी पढ़े - बलिया में बंगाल के रंग में रंगा नवरात्रि उत्सव, महिलाओं ने किया धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला

सविता देवी व गणेश यादव अपने परिवार के साथ रात में सो रहे थे। रात्रि करीब 1:30 बजे अचानक आग की लपटे देख पूरा परिवार सहम गया। जान बचाने की चक्कर में सब कुछ छोड़कर लोग घर से बाहर भाग गए। लेकिन घर में रखा घर गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। इससे परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। आग की घटना में बेटी की शादी की तैयारियां भी राख का ढेर बन गई। इस गरीब परिवार को अब तक सरकार की ओर से आवास व शौचालय भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.