- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया BSA की बड़ी कार्रवाई, 99 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों पर एक्शन ; देखें पूरी लिस्ट
बलिया BSA की बड़ी कार्रवाई, 99 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों पर एक्शन ; देखें पूरी लिस्ट
Ballia News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह (Manish Kumar Singh) ने 99 शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया है। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक (teacher), शिक्षामित्र (shikshamitra) व अनुदेशकों (anudeshak) के वेतन/मानदेय पर कैंची चलाते हुए बीएसए ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए ने कहा है कि विद्यालय से अनुपस्थित पाया जाना, अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश की अवहेलना तथा सौंपे गये कार्यों व दायित्वों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही का द्योत्तक है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। इससे विभागीय छवि धूमिल हो रही है।
अनुपस्थित पाये गये सभी अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अनुपस्थिति तिथि का वेतन/मानदेय की कटौती करते हुए बीएसए ने साक्ष्यमय स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अन्यथा की दशा में विभागीय नियमों के तहत सम्बंधितों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।





