बलिया बीएसए ने किया औचक निरीक्षण : चार शिक्षक, दो शिक्षामित्र समेत सात मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Ballia News : बीएसए मनीष सिंह ने हनुमानगंज, बेरूआरबारी व बांसडीह ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण भारत अभियान की प्रगति, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन योजना, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।

Ballia News : बीएसए मनीष सिंह ने हनुमानगंज, बेरूआरबारी व बांसडीह ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण भारत अभियान की प्रगति, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन योजना, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चार अध्यापक समेत सात कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का अनुपस्थिति तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।

बीएसए गुरुवार को सबसे पहले हनुमानगंज ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय (बसंतपुर) पहुंचे। यहां सहायक अध्यापक कृष्णकांत यादव व नम्रता राय, अनुदेशक अरविंद कुमार, शिक्षामित्र सोनम मिश्रा और माया यादव अनुपस्थित थे। 602 छात्रों में 332 स्कूल आए थे। बीएसए ने बच्चों से बातचीत करके उनका बौद्धिक स्तर जानने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षकों से निपुण लक्ष्य जल्द से जल्द प्राप्त करने, छात्रों की उपस्थिति में सुधार करने, विद्यालय परिसर में साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा।

यह भी पढ़े - बलिया: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा

बेरूआरबारी ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय (बेरूआरबारी) में 278 के सापेक्ष 160 बच्चे उपस्थित मिले। यहां सहायक अध्यापिका आराधना मिश्रा गैर हाजिर थी। विद्यालय में बच्चों के अनुकूल शैक्षिक माहौल बनाने का निर्देश दिया गया। बीएसए ने शिक्षक डायरी, पाठ योजना आदि भी देखा। बांसडीह ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दरांव पर सहायक अध्यापिका स्मिता श्रीवास्तव अनुपस्थित मिली। बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक का एक दिन का वेतन काटते हुए चेतावनी दी अगर भविष्य में अनुपस्थित पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.