बलिया: 20 नवंबर को इस थाने में होगी 20 वाहनों की नीलामी, इच्छुक लोग स्वेच्छा से करें भागीदारी

Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत नगरा थाने में विगत वर्षों से लावारिश हालत में दाखिल 20 दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की नीलामी 20 नवम्बर को होगी। इसके लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जा चुका है।

आदेश के क्रम में कमेटी गठित की गयी है। पुलिस के मुताबिक 20 नवम्बर को सुबह 10 बजे थाना नगरा में सभी अधिकारियों की उपस्थिति में निलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। आप स्वेच्छा से उक्त निलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - बलरामपुर : पुलिस की बड़ी सफलता, महाराष्ट्र से चोरी व गुम हुए 174 मोबाइल बरामद; कीमत लगभग 36 लाख रुपये

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.