- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : नेशनल चैंपियन बनकर लौटे खिलाड़ियों का पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया सम्मान
Ballia News : नेशनल चैंपियन बनकर लौटे खिलाड़ियों का पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया सम्मान
बलिया : पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे बलिया के खिलाड़ियों को पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। इस दौरान जनपद के खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश बालिका वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली शीतल वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि फेफना विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) को 25-16, 25-17, 25-20 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया था।
खिलाड़ियों के बलिया पहुंचने के बाद टैगोर नगर स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल टीम के मैनेजर नीरज राय, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव सहित सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर चेयरमैन अमरजीत सिंह, उपेंद्र पांडे, नंदलाल सिंह, आर्केश दुबे, सर्वानंद तिवारी, रामनारायन पासवान, विनय राय, अरविंद राय, सुमित राय, मंजूर अली, धीरज राय, सच्चिदानंद राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
