बलियाः बारिश में गिरा विशालकाय पेड़, कई मकान हुए क्षतिग्रस्त

Ballia News: बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी देवीतर बाजार के मैदान में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। कई घर इस पेड़ की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के चलते पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के सामने आने वाले घर के लोग घर से बाहर भाग गए। विशालकाय पेड़ अचानक घरों पर गिर गया। पेड़ काफी पुराना बताया जा रहा है और महिलाएं यहां प्रतिदिन पूजा करने आती थी।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

आज ज्यादा बारिश होने के चलते पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन कुछ मकानों को क्षति जरूर पहुंची है। इसमें दिलीप गोड, रामू गोड पुत्रगढ़ फुलदीप गोड और मंजू चौधरी पत्नी लालबाबू चौधरी आदि का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.