बलिया : पूर्व जिपं सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड में 2 आरोपियों ने सरेंडर कर दिया

Ballia: बलिया के बैरिया में करीब दो साल पहले जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की हत्या के मामले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है.

Ballia: बलिया के बैरिया में करीब दो साल पहले जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की हत्या के मामले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. हत्याकांड में 2 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

सरेंडर करने वाले आरोपियों में हरि सिंह उर्फ हरेराम व सबल सिंह उर्फ अमृतेश सिंह शामिल हैं। दोनों के कोर्ट में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. सोमवार को दोनों ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 4 महेशचंद्र वर्मा की अदालत में सरेंडर कर दिया. दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

बता दें कि जुलाई 2021 में जलेश्वर सिंह व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमृतेश सिंह निवासी चांदपुर अपने एक परिचित के निधन पर शोक जताने सोनबरसा गए थे. इसी दौरान वहां से लौटते समय जौहर मिस्त्री की वर्कशॉप में जलेश्वर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चिरैया मोड़ और देवराज ब्रह्ममोड़ के बीच फायरिंग कर दी. एक गोली उसके साथ रह रहे सबल को लगी। इस मामले में अब तक कई अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.