बलिया में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो और चेनमैन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Ballia News : सदर तहसील में जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते कानूगो व चेनमैन को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसकी खबर लगते ही राजस्वकर्मियों में खलबली मच गई। कोतवाली परिसर में भारी संख्या में कानूनगो, लेखपाल व अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

गड़वार थाना के सिंहाचौर गांव निवासी रमेश पांडेय ने खातेदारों की जमीन पैमाइस के लिए तहसील में आवेदन दिया था। कानूनगो विजेंद्र राय ने जमीन पैमाइस करने के एवज में दस हजार रुपये की घूस की मांग की। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को शिकायत की। आजमगढ़ की एंटी करप्शन निरीक्षक कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में टीम तहसील पहुंची।

यह भी पढ़े - बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार

रमेश पांडेय ने पैमाइस के लिए कानूनगो व चेनमैन को रिश्वत की राशि दे दी। उसी समय आसपास मौजूद एंटी करप्शन टीम के जवानों ने गड़वार क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक विजेंद्र राय निवासी सिकंदरपुर व चेनमैन संतोष सिंह निवासी मिड्ढा को घूस वाले नोटों के साथ रंगे हाथ हिरासत में ले लिया। कोई कुछ समझता, तब तक जवान दोनों को वाहन में बैठाकर कोतवाली लेते गये।

इसकी खबर लगते ही राजस्वकर्मियों में खलबली मच गई। सभी कार्य बंद कर कोतवाली पहुंच गये। एंटी करप्शन, आजमगढ़ के निरीक्षक कैलाश चन्द्र व ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि भूमि की पैमाइश के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कानूनगो और चेनमैन चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.