आपदा प्रभावित 13 परिवारों को मिली राहत, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वितरित की सहायता राशि

बलिया : जनपद में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राहत आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने करकमलों से प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद में डूबने और सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामलों में कुल 13 प्रभावित व्यक्तियों के निकटतम परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

यह भी पढ़े - Ballia News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

प्रशासन की ओर से यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर राहत मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नागरिक सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं में त्वरित राहत सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख देवरिया में झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख
देवरिया : जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग...
अग्निकांड पीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, शिक्षक दंपति ने 103 परिवारों तक पहुंचाई राहत सामग्री
बलिया में 22 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 25 हजार तक वेतन पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
प्रयागराज जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और पुनर्निर्धारित
बलिया में वाहनों के अवैध मॉडिफिकेशन पर सख्ती, प्रेशर हॉर्न-साइलेंसर लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.