Ballia News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना area के बेलहरी गांव में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, बेलहरी गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (35) सहजन के पेड़ के पास गए थे। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़े - रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह

परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.