Bahraich News: बहराइच में गौकशी के आरोपी से मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल

जरवलरोड/बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के परसोहर गांव में गौकशी के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शुक्रवार रात बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे की है, जब एसओजी और जरवल रोड पुलिस की संयुक्त टीम ने जरवल कस्बा-हरचंदा मार्ग पर बसहिया जगत गांव के पास बदमाश को घेरा। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया गया। डॉ. रवि ने बताया कि युवक के पैर में गोली लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अशरफ (22 वर्ष), पुत्र सरीफुल, निवासी हरचंदा थाना जरवल रोड, बहराइच के रूप में हुई है। अशरफ गौकशी के मामले में वांछित था।

4 मार्च को धनसरी और हरचंदा गांव के पास गेहूं और गन्ने के खेत में चार गोवंशों के अवशेष पाए गए थे, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की थी।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.