पुलिस एनकाउंटर : ई-रिक्शा चालक का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दरोगा भी हुआ शिकार

Badaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश व रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश को लगी, वहीं एक दरोगा भी बदमाशों की गोली के शिकार हो गया। जिसके बाद दरोगा और बदमाश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान रिक्शा चालक की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

मुठभेड़ में हाथ आया बदमाश

दरअसल यह पूरा मामला जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के खितौरा नौथू मोड़ का है। जहां थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की हाल ही में हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी गौरव, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित है, वह अपने साथी करण के साथ चोरी की बैटरियां लेकर जा रहा है। इस जानकारी के बाद मौके पर बदमाश को आता देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। तभी आरोपी गौरव और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में दरोगा विजय धामा घायल हो गए।

यह था हत्या का मामला

बताया गया कि बदमाश द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी बदमाश गौरव भी पुलिस की गोली का शिकार हो गया। जिसको पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने घायल दरोगा और गिरफ्ता में आए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि ई-रिक्शा चालक की कुछ दिन पहले हत्या हुई थी। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और एक अन्य आरोपी को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। जिस पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था। जो मुठभेड़ के बाद हत्थे चढ गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.