- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे शिक्षक संगठन
टेट की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे शिक्षक संगठन
बलिया। टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त कराने की मांग को लेकर बलिया के शिक्षक संगठनों ने निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक अध्यापक भवन में आयोजित की गई, जिसमें आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर सहमति बनी।
बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय शिक्षक संघ (प्राशिसं) के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि टेट की अनिवार्यता से शिक्षकों का शोषण हो रहा है और इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बैठक में अजय मिश्र, डॉ. राजेश पाण्डेय, सुनील सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, किरण भारती, माया राय, अंजू सिंह, अजीत यादव और ज्ञानेन्द्र प्रसाद गुप्त सहित प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
