- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- बदायूं: पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, 27 घायल
बदायूं: पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, 27 घायल
बदायूं। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर श्रद्धालुओं को पूर्णागिरी से लेकर आ रही पिकअप और ट्रक की भिड़ंत हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। पिकअप सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे में पुष्पेंद्र (25) पुत्र बादाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्वदेश, सुरेंद्र, सत्यवीर, राज प्रताप, गुड्डू, आदेश, वीरपाल, राम सिंह, रमेश, बिजेंद्र, योगेश, मुकेश, विशाल, संजीव, रवि, राहुल, रामगोपाल, राजेश के अलावा कालीचरन, करन सिंह, जोगेंद्र, अर्जुन, पवन, प्रवीण, रूप किशोरी आदि घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
