Badaun News: बदमाशों ने लूटा सोयाबीन तेल से भरा ट्रक, चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर रास्ते में फेंका

बदायूं: बदायूं जिले में बदमाशों ने नेपाल से सोयाबीन का तेल लेकर लौट रहे ट्रक चालक को निशाना बनाया। ट्रक चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने उसकी हालत खराब कर दी और उसे मुजरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने चालक को बेसुध हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चालक की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है लेकिन फिलहाल दिल्ली के स्वरूप नगर में रहकर एक ट्रांसपोर्टर के ट्रक को चलाता है। घटना के समय सरबजीत नेपाल से सोयाबीन का तेल लेकर दिल्ली जा रहा था।

बताया गया कि जब सरबजीत ट्रक लेकर बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसके बाद वे जबरन ट्रक के केबिन में बैठ गए और सरबजीत को ट्रक चलाने को कहा। थोड़ी देर बाद बदमाशों ने सरबजीत को ट्रक से उतारकर अपनी कार में बैठा लिया और एक बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गया।

कार में बैठाकर बदमाशों ने सरबजीत को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और मुजरिया थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों ने उसे वहां पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय थाना पुलिस और एसओजी टीम को जांच में लगा दिया है। पुलिस अब फरार बदमाशों और ट्रक का पता लगाने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.