Badaun News: किसान ने की आत्महत्या, पत्नी और बेटे ने शव ठिकाने लगाकर हत्या का लगाया आरोप

बिल्सी। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली मोहन पट्टी में एक किसान की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 14 जनवरी को खेत में मिला शव हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या का मामला निकला। मृतक किसान रमाकांत (55) ने घर में फांसी लगाकर जान दी थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई के डर से उसकी पत्नी और बेटे ने शव को ठिकाने लगाकर हत्या का झूठा आरोप लगाया।

शव मिलने के बाद पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों के मुताबिक, रमाकांत 13 जनवरी की रात करीब 11 बजे खेत की रखवाली के लिए निकले थे। अगले दिन गांव के ईंट भट्ठे के पास उनका शव मिला। गले पर चोट के निशान और पास में पड़ी चप्पलें व रस्सी को देख पत्नी ओमवती ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जांच में खुला सच

पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और कई लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने गांव के वीरपाल (पुत्र रोशन लाल) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा किया।

घर में की थी आत्महत्या, डर के कारण शव फेंक दिया

वीरपाल ने बताया कि 13 जनवरी की रात रमाकांत के बेटे विनेश ने उसे घर बुलाया और बताया कि उसके पिता ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह घर पहुंचा तो रमाकांत की पत्नी ओमवती भी वहां मौजूद थी।

ओमवती को डर था कि अगर आत्महत्या की बात सामने आई तो पुलिस उन्हें जेल भेज देगी। इसलिए उसने बेटे विनेश और वीरपाल के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

बैलगाड़ी पर शव रखकर जंगल में फेंका

तीनों ने मिलकर शव को फंदे से उतारा और बैलगाड़ी पर रखा। फिर गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास झाड़ियों में शव फेंक दिया।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने रमाकांत की पत्नी ओमवती, बेटे विनेश और वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर, उपनिरीक्षक इंतजार हुसैन, कांस्टेबल मनोज कुमार, संजीव और महिला कांस्टेबल सोनिया शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.