Ayodhya News: श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में भीषण टक्कर, एक की मौत, सात घायल

अयोध्या: अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस और डंपर में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

दुर्घटना नौउवा कुआं के पास हुई, जब श्रद्धालुओं से भरी बस डंपर से टकरा गई। बस में कुल 22 यात्री सवार थे, जो सभी तेलंगाना के निवासी हैं।

मृतक और घायलों की पहचान

इस हादसे में रामन अनजनेलू (42 वर्ष) निवासी बल्लारपुर, जिला मिरचिल, तेलंगाना की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल श्रद्धालु:

1. रंगना (35 वर्ष) – मल्लारपुर, जिला मिरचिल, तेलंगाना

2. मोहन (40 वर्ष)

3. भलहस (40 वर्ष)

4. रवीश कुमार (45 वर्ष)

5. नागराज (30 वर्ष)

6. रामू (33 वर्ष)

7. राजमोहन (34 वर्ष)

गंभीर रूप से घायल कोठापल्ली अशोक (35 वर्ष) निवासी अमरचिंता, तेलंगाना और भूनेश (25 वर्ष) निवासी मिरचिल, तेलंगाना को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.