अमरोहा : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़...शाहनाज व फिजा के फाइल फोटो।

गजरौला (अमरोहा) कोतवाली क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में कस्बा चौकी के पीछे स्थित मोहल्ले में राशिद का परिवार रहता है। रविवार को राशिद की पत्नी शहनाज अपनी 18 वर्षीया बेटी फिजा को दवाई दिलाने के लिए मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर गई थी। बाइक उनका बेटा कैफ उर्फ शीनू चला रहा था।

यह भी पढ़े - Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से शव लटकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

हसनपुर मार्ग पर गांव छोया के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में शहनाज और उनकी बेटी फिजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कैफ को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.