- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, मौलाना के खिलाफ दी तहरीर
Ballia News : सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, मौलाना के खिलाफ दी तहरीर
बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर जिले में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांसडीह कोतवाली पहुंचकर आरोपी मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।
प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि यह टिप्पणी केवल मुख्यमंत्री की माता ही नहीं, बल्कि देश की समस्त मातृशक्ति और महिलाओं का अपमान है। उन्होंने मांग की कि मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की।
इस मौके पर दिग्विजय सिंह, दुर्गेश मिश्रा, सिंपी सिंह, तेजबहादुर रावत, बबलू सिंह, शिवम गुप्ता, बलिराम साहनी और रजत श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
