आगरा में युवती के साथ घर में पकड़ा गया दरोगा, ग्रामीणों ने नंगा कर खंभे से बांधकर पीटा

आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक दरोगा को रविवार देर रात को ग्रामीणों ने नंगा कर जमकर पीटा, फिर खंभे से बंध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरसअल रविवार रात को एक दरोगा अपने ही हल्के के एक गांव एक घर में देर रात घुस गया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया और नंगा कर  खंभे से बांधकर पीटा दिया। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस के लाख कोशिश के बाद  भी ग्रामीणों ने दारोगा को नहीं छोड़ा। दो घंटे बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने दारोगा को नग्न अवस्था में ही पुलिस के सुपुर्द किया।

दारोगा की पिटाई के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा संदीप को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।  पूरा मामला थाना बरहन से जुड़ा है। संदीप कुमार थाना बरहन में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। आरोप है कि रविवार देर रात को दरोगा संदीप गांव की ही एक युवती के साथ उसके घर में अप्पतिजनक हालत में पकड़ा गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दरोगा संदीप रात को घर में आया, और युवती के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में था। जैसे ही युवती के परिवारजनों ने देखा तो उनका पारा हाई हो गया, और ग्रामीणों को बुला लिया। ग्रामीणों ने दरोगा को घर में बंधक बना लिया, और पहले उसके कपड़े उतारे फिर रस्सी से बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर दी. इतना ही नहीं, ग्रामीणों के दरोगा का वीडियो बना कर सोशल मीडिया कर वायरल भी कर दिया।

दरोगा को किया गया सस्पेंड

डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि रात में सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। दरोगा संदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है, और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए है। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.