आगरा में कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार के खिलाफ केस दर्ज

आगरा। आगरा के फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे इंडी गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। उनके अलावा 60-70 समर्थकों के खिलाफ भी केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार का गुरुवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रोड शो के दौरान सरकारी जेसीबी से पुष्पवर्षा की जा रही है। साथ ही प्रत्याशी बिना अनुमति के करीब 30 गाड़ियों के काफिले के साथ प्रचार कर रहे थे। इस मामले में पूरे वीडियो की जांच के बाद शुक्रवार को पिनाहट थाने में उम्मीदवार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

नोडल अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि वीडियो से रैली में शामिल 30 गाड़ियों के नम्बर की पहचान की जा रही है। सभी गाड़ियों और जेसीबी को सात मई तक के लिए सीज करने के आदेश दिए गए हैं।कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार ने कहा है कि वह रोड शो में वाहनों की अनुमति के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें सिर्फ एक गाड़ी की इजाजत मिली है। वह अपने वाहन से चलते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों का काफिला भी उनके साथ चलता है।पुष्प वर्षा पर उन्होंने कहा कि जब बीजेपी नेताओं पर इस तरह से फूल बरसाए जाते हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अभी कुछ दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी पर जेसीबी से फूल बरसाए गए थे तो क्या उन्होंने इसकी इजाजत ली थी?

यह भी पढ़े - गोंडा में हत्या का सनसनीखेज खुलासा, सगा छोटा भाई निकला हत्यारा

खबरें और भी हैं

Latest News

T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन T20 World Cup 2026: इशान किशन का अर्धशतक, भारत ने 10 ओवर में बनाए दो विकेट पर 92 रन
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, साढ़े पांच लाख से अधिक ने किए दर्शन
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.