पीएम मोदी ने संसद हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, 'एक्स' पर लिखा- आज, हम 2001 में...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद हमले के शहीदों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनका साहस और बलिदान देश की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा। 

मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘आज, हम 2001 में संसद हमले में शहीद हुए बहादुर सुरक्षाकर्मियों को याद करते हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं। खतरे का सामना करते हुए उनका साहस और बलिदान हमेशा हमारे देश की स्मृति में अंकित रहेगा।’’ प्रधानमंत्री ने संसद हमले की वर्षगांठ पर संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा भी लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं। 

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक कर्मचारी और एक कैमरामैन की भी हमले में मौत हो गई थी। 

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
‘इंद्रपुत्र’ के साथ पौराणिक सिनेमा की नई गाथा शुरू करेगा ज़ी स्टूडियोज़, किरण अब्बावरम होंगे मुख्य भूमिका में
सोनी सब के ‘यादें’ में शापित ममी का रहस्य, कलाकारों ने साझा किए बचपन के मजेदार अंधविश्वास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.