Air Travel News : हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

नई दिल्ली : विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में तेजी के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। एयरलाइंस ने घोषणा की है कि 12 मार्च से घरेलू उड़ानों के प्रत्येक टिकट पर 399 रुपये का ईंधन अधिभार लागू किया जाएगा।

कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि नई अधिभार प्रणाली चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। पहले चरण में 12 मार्च से घरेलू उड़ानों और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देशों के लिए उड़ानों पर 399 रुपये प्रति टिकट का फ्यूल सरचार्ज लागू होगा।

यह भी पढ़े - LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 60 रुपये की बढ़ोतरी; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी ईंधन अधिभार बढ़ाया गया है। इसके तहत

पश्चिम एशिया की उड़ानों पर 10 डॉलर,

अफ्रीका के लिए 90 डॉलर,

दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए 60 डॉलर का अतिरिक्त ईंधन अधिभार लगाया जाएगा।

ये सभी बदलाव 12 मार्च से प्रभावी होंगे। सिंगापुर के लिए संचालित उड़ानों पर भी अब ईंधन अधिभार लागू किया जाएगा, जबकि अभी तक इन सेवाओं पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता था।

एयर इंडिया समूह ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण जेट ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है, जिसके चलते यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.