- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- T20 World Cup : जीत के जश्न में ईशान किशन के साथ नजर आईं मॉडल अदिति हुंडिया
T20 World Cup : जीत के जश्न में ईशान किशन के साथ नजर आईं मॉडल अदिति हुंडिया
अहमदाबाद : आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत की जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के साथ मॉडल अदिति हुंडिया जश्न मनाती नजर आईं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात वर्ष 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान हुई थी। इसके बाद अदिति कई बार ईशान के मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आईं।
अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2017 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और 2018 में मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब जीत चुकी हैं।
उन्होंने जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की है। अदिति अपना फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ भी संचालित करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है, जहां वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी सामग्री साझा करती रहती हैं।
