Rajasthan News: राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार सुबह से जयपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि सोमवार देर रात जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 फरवरी तक राज्य के मौसम में बदलाव बना रहेगा। अगले 24 घंटों में शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 19 और 20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

यह भी पढ़े - Modi Cabinet Meeting : मोदी मंत्रिमंडल ने 2027 की डिजिटल जनगणना को दी मंजूरी, 11,718 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

किन जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 फरवरी दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू और अलवर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट होने से सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ सकती है।

सोमवार रात की स्थिति

सोमवार रात को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलीं। सीमावर्ती इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (सोमवार)

बाड़मेर: अधिकतम 35.6°C, न्यूनतम 14.2°C (राज्य में सबसे अधिक तापमान)

हनुमानगढ़: अधिकतम 28.4°C, न्यूनतम 8.5°C (राज्य में सबसे कम तापमान)

जयपुर: अधिकतम 29.5°C, न्यूनतम 17.7°C

अजमेर: अधिकतम 30.3°C, न्यूनतम 14.6°C

कोटा: अधिकतम 30.1°C, न्यूनतम 16.4°C

उदयपुर: अधिकतम 30.8°C, न्यूनतम 15.1°C

चित्तौड़गढ़: अधिकतम 33.8°C, न्यूनतम 13.8°C

जैसलमेर: अधिकतम 32.1°C, न्यूनतम 15.5°C

जोधपुर: अधिकतम 33.2°C, न्यूनतम 15.4°C

बीकानेर: अधिकतम 31.3°C, न्यूनतम 17.2°C

गंगानगर: अधिकतम 28.2°C, न्यूनतम 12°C

धौलपुर: अधिकतम 29.4°C, न्यूनतम 12.9°C

अलवर: अधिकतम 27.8°C, न्यूनतम 11.6°C

माउंट आबू: अधिकतम 22.8°C, न्यूनतम 11.2°C

नागौर: अधिकतम 31.6°C, न्यूनतम 15.7°C

दौसा: अधिकतम 30.5°C, न्यूनतम 13°C

राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है, जिससे अगले कुछ दिनों तक ठंडक का अहसास बना रहेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.