गोड्डा लोकसभा सीट के लिए प्रदीप यादव 13 मई को करेंगे नामांकन, मल्लिकार्जुन खड़गे रहेंगे उपस्थित

रांची। गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव सोमवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि नामांकन करने समाहरणालय प्रदीप यादव सामान्य तरीके से जाएंगे।इसके बाद गोड्डा के मेला मैदान में जनसभा के आयोजन का आयोजन किया गया है।

इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे वहीं, गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन के दिन उनके समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रोड शो किया था।

यह भी पढ़े - Air Travel News : हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.