चकिया में देशी कट्टा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

सुपौल। जिले की चकिया थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वायरल फोटो के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को एक देशी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अवैध हथियार के साथ वायरल हुए उक्त फोटो के सत्यापन और गिरफ्तारी के लिए एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चकिया डीएसपी के नेतृत्व में चकिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उक्त आरोपी को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान चकिया थाना क्षेत्र निवासी बिस्मिल्लाह के रूप में हुई है।

इस संदर्भ में चकिया थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं। छापेमारी टीम में डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह चकिया थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार,पीएसआई,गौरव कुमार,एएसआई राजकुमार प्रसाद यादव व चकिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

यह भी पढ़े - कॉरपोरेट से राजनीति तक: जब बिजनेस लीडर्स ने चुनी जनसेवा की राह

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.