हल्द्वानी: साथ बैठे युवक ने घोंपा चाकू, प्रॉपर्टी डीलर अस्पताल में

हल्द्वानी: साथ बैठे युवक ने अचानक प्रापर्टी डीलर पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर युवक ने प्रॉपर्टी डीलर को लहूलुहान किया और मौके से फरार हो गया। प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुखानी पुलिस ने घायल प्रॉपर्टी डीलर की बहन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

करायल जौलाशाल आनंदपुरी मुखानी निवासी विनीता गड़िया ने बताया कि उनका भाई विनोद सिंह गड़िया उनकी परचून की दुकान संभालते हैं और पापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पांच जनवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे विनोद अपने ऑफिस में बैठे थे।

कुछ ही देर बाद अचानक अंजान युवक ने विनोद पर हमला कर शुरू कर दिया। बताया जाता है कि वह पहले से ही चाकू लेकर आया था। चेहरे, सीने और पेट के पिछले हिस्से में चाकू लगने से काफी मात्रा में खून बह गया और वह वहीं बेसुध हो गए। इधर, घटना को अंजाम देते ही युवक मौके से फरार हो गया। विनीता का आरोप है कि आरटीओ रोड निवासी नरेंद्र महरा पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों की मदद से विनोद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र महरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस नैनीताल में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए स्मार्ट सिस्टम लागू, 17 स्थानों पर लगेंगे ‘ट्रैफिक आई’ डिवाइस
नैनीताल। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जिले में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के...
देवबंद में जनसभा करेंगे सीएम योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
हमीरपुर हादसा : यमुना नदी में पलटी नाव, छह लोग लापता; सीएम योगी ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ : कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, एएनएम थी नीतू
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.