IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी

संभल : संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों अधिकारियों की शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित होंगे।

जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत समारोह होगा। इसके बाद 28 मार्च को विवाह संपन्न होगा, जबकि 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े - होली पर सीएम योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा– योजनाओं की घोषणा नहीं, प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता

दोनों अधिकारियों की पहली मुलाकात साल 2021 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा वहां ट्रेनी आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ और बाद में यह रिश्ता विवाह तक पहुंच गया।

कौन हैं IPS केके बिश्नोई

कृष्ण कुमार बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में संभल जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के निवासी हैं और किसान परिवार से आते हैं।

उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक किया और बाद में फ्रांस के पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने विदेश में शोध कार्य भी किया।

बिश्नोई ने यूपीएससी परीक्षा दूसरे प्रयास में पास की और 24 वर्ष की आयु में आईपीएस अधिकारी बने। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2019 में मेरठ के परतापुर थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। बाद में वे मुजफ्फरनगर में एएसपी और फिर संभल में एसपी के पद पर तैनात हुए।

IPS अंशिका वर्मा का परिचय

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली हैं।

उन्होंने नोएडा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने दूसरे प्रयास में 136वीं रैंक प्राप्त की थी।

उनके पिता उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। अंशिका वर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे और उनके शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी
संभल : संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह...
International Women’s Day : लखनऊ में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य
UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
Ballia News : ‘दिशा’ समिति की बैठक में 58 बिंदुओं पर समीक्षा, विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.