Lucknow News : एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल से कॉलेज छात्रों में बढ़ी ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता

लखनऊ : भारत की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी प्रमुख ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पहल ‘थैंक्स ए डॉट’ के तहत लखनऊ के अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में इंटरैक्टिव सत्र आयोजित कर छात्रों को ब्रेस्ट हेल्थ के प्रति जागरूक किया।

कंपनी ने 25 वर्षों की उत्कृष्टता के अवसर पर जीवन की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इस पहल को मजबूती दी। इसका उद्देश्य ब्रेस्ट हेल्थ को घर-परिवार की सामान्य बातचीत का हिस्सा बनाना और रोकथाम संबंधी देखभाल पर सक्रिय चर्चा को प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़े - आरटीई के तहत यूपी में एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में मिला दाखिला

हाल ही में आयोजित इस सत्र में करीब 165 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर प्रबंधन छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एसबीआई लाइफ के चीफ – ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं सीएसआर रवींद्र शर्मा तथा कैंसर विशेषज्ञ और सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. विभोर महेंद्रू ने छात्रों के साथ प्रारंभिक चेतावनी संकेतों की पहचान, सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने और स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय कदम उठाने पर चर्चा की।

अंबालिका इंस्टीट्यूट की अतिरिक्त निदेशक प्रोफेसर डॉ. श्वेता मिश्रा ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए छात्रों को अपने स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेने के लिए प्रेरित किया।

एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल में एक साधारण हॉट वॉटर बैग को प्रतीकात्मक संकेत के रूप में उपयोग किया जाता है, जो ब्रेस्ट हेल्थ, स्वयं जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श को लेकर बातचीत को बढ़ावा देता है।

रवींद्र शर्मा ने कहा कि कॉलेज के छात्र, विशेष रूप से युवा महिलाएं, जीवन के ऐसे चरण में होती हैं जहां स्वस्थ आदतों का विकास उनके भविष्य पर स्थायी प्रभाव डाल सकता है। इस पहल के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर, स्वयं जांच और प्रारंभिक पहचान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलाव भी रोकथाम संबंधी देखभाल में बड़ा अंतर ला सकते हैं। कॉलेज परिसर इस जागरूकता को बढ़ाने और जिम्मेदार स्वास्थ्य व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं।

डॉ. श्वेता मिश्रा ने कहा कि संस्थान स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों और समाज को प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप के महत्व से अवगत कराना है।

एसबीआई लाइफ का लक्ष्य ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल को देशभर के शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचाना है, ताकि युवाओं में दीर्घकालिक जागरूकता बढ़े और निवारक स्वास्थ्य आदतों को बढ़ावा मिल सके।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.