- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : गंगा सप्तमी पर भृगु काशी में बटुकों ने की भव्य गंगा महाआरती
Ballia News : गंगा सप्तमी पर भृगु काशी में बटुकों ने की भव्य गंगा महाआरती
बलिया : सनातन धर्म की पावन भूमि भृगु काशी हुकुम छपरा (गंगापुर) में गंगा सप्तमी के पवित्र अवसर पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम के बटुकों द्वारा भव्य एवं दिव्य गंगा महाआरती का आयोजन श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ संपन्न हुआ। इस अलौकिक आयोजन का संचालन आचार्य पंडित मोहित पाठक के मार्गदर्शन और सान्निध्य में किया गया।
शंखध्वनि, दीपमालाओं और वेदमंत्रों के संग संपन्न हुई महाआरती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को दिव्यता का अद्भुत अनुभव कराया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, सनातन प्रेमियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही।
अंत में सभी ने विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण और लोकमंगल की कामना की।
आचार्य पंडित मोहित पाठक ने कहा कि महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन, वैदिक संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रधर्म के संरक्षण का एक जीवंत अभियान है। यहां अध्ययनरत बटुक वेद, संस्कृत, यज्ञीय परंपरा और भारतीय आध्यात्मिक जीवन पद्धति का प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में धर्म जागरण का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गंगा सप्तमी जैसे पावन पर्व पर गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा गंगा महाआरती का आयोजन यह दर्शाता है कि गुरुकुल परंपरा आज भी समाज को संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही है। यह आयोजन नई पीढ़ी में धर्म, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मातृनदी गंगा के प्रति श्रद्धा जागृत करने का प्रेरणास्रोत बना।
आचार्य मोहित पाठक ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। गुरुकुलों का दायित्व है कि वे केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रसार करें।
