- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : 14 वर्षीय भतीजे को गोली मारने वाला चाचा गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
Ballia News : 14 वर्षीय भतीजे को गोली मारने वाला चाचा गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
बलिया : 14 वर्षीय भतीजे को गोली मारने वाले चाचा को चितबड़ागांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस .32 बोर और एक खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया है।
वादी मुकदमा ने चितबड़ागांव थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र वैभव सिंह को पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई संजय सिंह ने गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 109, 61(2) बीएनएस और 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
इसी क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक अतुल कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित अभियुक्त संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदेव सिंह निवासी सुजायत बगही, थाना चितबड़ागांव, बलिया को सुजायत सहाड़ी प्राचीन हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
